एक छोटे से शहर से निकला एक मेहनती बच्चा जिसने अपने माँ बाप के बुरे दिनों से प्रेरित हो कर पहले खुद को फिर समूचे देश को ‘अच्छे दिन’ दिखाने का वादा किया| अपने जीवन के शुरुवाती दिनों में उस नन्हे बालक ने अपने पिताजी के साथ वडनगर में चाय बेचकर और सक्षम हो जाने पर अपनी खुद की चाय की टपरी खोल कर जीवन यापन किया| युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई| अपने सपनों की डगर पर बढ़ निकलने और कुछ कर दिखने की चाह में गृहस्थ जीवन को त्याग कर इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सहारे राजनीति की राह थामी और तब तक बढ़ते रहे जब तक भारत क्या, पूरे विश्व के जननायक नहीं बन गए| हम बात कर रहे हैं भारत के अब तक के सबसे चर्चित प्रधानमन्त्री,नरेन्द्र दामोदरदास मोदी की|
नरेन्द्र एक बेहतरीन जन नेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन वक्ता भी हैं जो अपने देश के हर एक नागरिक के साथ अपने मन की बात कहते हैं| इस महान जननायक पर अगर कोई बायोपिक बने जाए तोह आपकी नज़र में कौन सा अभिनेता इस किरदार को निभाने में सफल होगा? यह एक मनन का विषय है|
हमारी मानें तो, परेश रावल इस किरदार पर खरे उतरेंगे|

परेश रावल एक एक्टर होने के साथ स्वयं एक राजनेता भी हैं|वर्त्तमान में परेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा सदस्य हैं| इन्होंने अपने करियर में कॉमेडी से ले कर,नकारात्मक,राजनैतिक और मार्मिक किरदार बड़ी सजकता के साथ निभाये हैं|रावल की हिन्दी,गुजराती,मराठी और तेलुगु भाषाओं पर अच्छी पकड़ है| राजनैतिक पृष्ठभूमि, गुजराती पर पकड़ और व्यक्तिवा की समानता के आधार पर परेश से बेहतर इस किरदार को कोई नहीं निभा सकता|
यह बात पहले भी उठ चुकी है और हम इसका समर्थन करते हैं|
